
उत्तर प्रदेश सरकार ने ज़मीन से संबंधित मामलों को तेज़ी से निपटाने और जनता को जल्द राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुल 9640 भर्तियों की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राजस्व विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके बाद अब भर्ती प्रस्ताव संबंधित चयन आयोगों को भेज दिए गए हैं।
भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारियां:
लेखपाल के 7531 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से भरा जाएगा। लेखपाल के कुल 30,837 पदों में ये रिक्तियां कई वर्षों से लंबित थीं।
नायब तहसीलदार के 353 पद खाली हैं। इनकी भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा गया है। इस पद के लिए कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1234 है।
राजस्व लिपिक के 4694 पद जल्द भरे जाएंगे। इनमें से 2938 पद पदोन्नति और 1756 पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे। पदोन्नति की प्रक्रिया राजस्व परिषद स्तर पर शुरू हो गई है, जबकि सीधी भर्ती का प्रस्ताव चयन आयोग को भेजा जा चुका है।
सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि राजस्व विभाग की कार्यक्षमता में तेजी आएगी और ज़मीन से जुड़े मामलों के निपटारे में सुधार होगा।




Add comment