Edinbox Hindi

UPSC ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर; जानें सिविल सेवा परीक्षा समेत सभी बड़ी परीक्षाओं की तारीखें 

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सिविल सेवा, NDA, CDS, इंजीनियरिंग सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। अब उम्मीदवार सटीक परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी रणनीति और अध्ययन योजना तैयार कर सकते हैं।

सबसे अहम परीक्षा – सिविल सेवा (IAS/IPS) की बात करें तो इसका नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा और आवेदन की अंतिम डेट 3 फरवरी 2026 रखी गई है। इसके प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को, जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। 

वहीं, सेना में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए NDA-I और CDS-I परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को आएगा और दोनों की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी। 

अन्य महत्वपूर्ण UPSC परीक्षाओं की तारीखें:
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा: नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026
इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक): नोटिफिकेशन 17 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026
CBI (DSP) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 24 दिसंबर 2025, परीक्षा 28 फरवरी 2026
CISF एसी (EXE) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 3 दिसंबर 2025, परीक्षा 8 मार्च 2026
IES/ISS परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जून 2026
CAPF (AC) परीक्षा: नोटिफिकेशन 18 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जुलाई 2026
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 मार्च 2026, परीक्षा 2 अगस्त 2026
इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य): परीक्षा 21 जून 2026
NDA/NA-II और CDS-II: नोटिफिकेशन 20 मई 2026, परीक्षा 13 सितंबर 2026
भारतीय वन सेवा (मुख्य): परीक्षा 22 नवंबर 2026
SO/स्टेनो एलडीसीई: नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026, परीक्षा 12 दिसंबर 2026 से

आधिकारिक कैलेंडर में कहा गया है, “यदि परिस्थितियां अनुकूल हों तो परीक्षा/आरटी की अधिसूचना, प्रारंभ और अवधि की तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।”

कहां देखें UPSC कैलेंडर 2026?
– उम्मीदवार UPSC का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर “Annual Calendar” का लिंक मिलेगा।
– लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी परीक्षाओं की तारीखें, नोटिफिकेशन की तिथि और आवेदन की अंतिम तिथि दी गई होंगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed