Edinbox Hindi

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित, 95.62% स्टूडेंट्स हुए पास

झारखंड बोर्ड की ओर से साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद अब आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से नतीजे आज यानी 5 जून 2025 को अपरान्ह 2 बजे घोषित किये गए हैं। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 95.62% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है। बता दें कि वर्ष 2024 में आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 93.16% छात्र पास हुए थे।

साहिबगंज के देव तिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर टॉप किया है। देव तिवारी +2 जेके हाई स्कूल राजमहल स्कूल का छात्र है। दूसरे नंबर पर 470 अंक हासिल कर पद्मा की प्रेरणा कुमारी रहीं। तीसरा स्थान मिला है राजमहल के सूरज कुमार दास और कुम्हरलालो की ऋतम्भरा को जिन्होंने 466 अंक हासिल किये हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुए नतीजे
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की उपस्थिति में जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी साझा की गई है। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com एवं digilocker.gov.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र या अभिभावक इन्हीं साइट्स से नतीजे चेक कर सकते हैं।

मार्कशीट केवल 4 स्टेप्स में की जा सकती है डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य
झारखंड बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed