
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दुनिया की शीर्ष 2% यूनिवर्सिटीज में जगह बना ली है। इस वर्ष सीयू को वैश्विक स्तर पर 575वीं रैंक प्राप्त हुई है, जो कि पिछले साल की तुलना में 125 स्थानों की छलांग है। राष्ट्रीय स्तर पर भी यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जहां वह 18वें से 16वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारत की निजी यूनिवर्सिटीज में CU ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
एम्प्लॉयर रेपुटेशन में 25 अंकों की छलांग
CU ने ‘एम्प्लॉयर रेपुटेशन’ संकेतक में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर 172वें से 147वें स्थान पर छलांग लगाई है। भारत में इस श्रेणी में उसे 7वां स्थान मिला है, जो इंडस्ट्री में उसकी मजबूत साख को दर्शाता है।
रिसर्च नेटवर्किंग और पेटेंट में अग्रणी
‘इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क’ में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 14 पायदान की छलांग के साथ भारत में 12वां स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी अब तक 4300 से अधिक पेटेंट फाइल कर चुकी है और भारत की शीर्ष रिसर्च-गहन यूनिवर्सिटीज में शुमार है।
एकेडमिक रेपुटेशन में निरंतर सुधार
एकेडमिक रेपुटेशन में CU को इस वर्ष भारत में 13वां स्थान मिला है (पिछले वर्ष 14वां)। यह रैंकिंग संस्थानों की अकादमिक गुणवत्ता और वैश्विक शिक्षा समुदाय में उनकी साख को दर्शाती है।
QS विषय रैंकिंग में भी शानदार प्रदर्शन
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी विषय रैंकिंग 2025 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पांच फैकल्टी क्षेत्रों और 55 विषयों में प्रतिस्पर्धा करते हुए इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी श्रेणी में विश्व स्तर पर 231वें स्थान पर जगह बनाई।
सोशल साइंसेज़ और मैनेजमेंट: भारत की निजी यूनिवर्सिटीज में पहला स्थान
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी: दूसरा स्थान
कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग: निजी यूनिवर्सिटीज में तीसरा स्थान
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट: चौथा स्थान
केमिस्ट्री (नई एंट्री): सातवां स्थान
NIRF रैंकिंग 2024 में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 में भी CU ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए यूनिवर्सिटी कैटेगरी में 20वां स्थान प्राप्त किया। यह 2023 में 27वें और 2021 में 52वें स्थान से बड़ी छलांग है।
भारत की टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में: 10वें से 9वें स्थान
उत्तर भारत में: 9वें से 7वें स्थान
पंजाब में: पहला स्थान
2024 में यूनिवर्सिटी का कुल स्कोर बढ़कर 59.96 हो गया, जो 2023 में 54.63 था।
रैंकिंग क्यों है महत्वपूर्ण?
– वैश्विक रैंकिंग स्टूडेंट्स को बेहतर करियर और शिक्षा अवसर चुनने में मदद करती है।
– उच्च रैंकिंग का मतलब है अकादमिक गुणवत्ता, रिसर्च आउटपुट और इंटरनेशनल साख।
– इससे यूनिवर्सिटी की इंडस्ट्री में पहचान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी बढ़ते हैं।




Add comment