Edinbox Hindi

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जून 2025 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित हुई थी। योग्य उम्मीदवार अपना प्रमाण पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।

पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवार
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा परिणाम के अनुसार, 1,28,179 उम्मीदवारों ने पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। इस बार 10.19 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 7.52 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 4,46,849 महिलाएं, 3,05,122 पुरुष और 36 तृतीय लिंग के उम्मीदवार थे।

जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर
– 5,269 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य पाए गए।
– लगभग 54,885 उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की।

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2025 के परिणाम 21 जुलाई को घोषित किए थे।

ऐसे करें प्रमाण पत्र डाउनलोड
– आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
– होमपेज पर “UGC NET June 2025: Click Here To Download Certificate” लिंक पर क्लिक करें।
– नया लॉगिन पेज खुलेगा।
– अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
– स्क्रीन पर प्रमाण पत्र (PDF) प्रदर्शित होगा।
– डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed