Edinbox Hindi

CISCE Result 2024 : 6 मई को जारी होंगे 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई (CISCE) ने 10वीं (ICSE 10th) और 12वीं (ISC 12th) कक्षा के रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org. पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किये जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि इस बार सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 28 मार्च और 12वीं की परीक्षा 3 अप्रैल को ख़त्म हुई थी। इन परीक्षाओं में  2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए, जो फिलहाल अपने बोर्ड रिजल्ट 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार को सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के फ़र्ज़ी नतीजे जारी कर दिए गए थे जिसके बाद छात्रों और स्कूलों में हड़कम्प मच गया था। 

बाद में बोर्ड को यह स्पष्टीकरण देना पड़ा था कि जारी नतीजे फ़र्ज़ी हैं और अधिकृत परिणाम अभी तक नहीं जारी किये गए हैं। जल्दी ही अधिकृत परीक्षा परिणाम जारी करने का वादा किया गया था जिसकी तिथियों की घोषणा शीघ्र करने की बात कही गयी थी। अब तिथियों की घोषणा कर दी गयी है। सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किये जाएंगे। 

पिछले साल, परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की गयी थीं और परिणाम 14 मई को घोषित किये गए थे। कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों में ही लड़कियों ने लड़कों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था। 10वीं आईसीएसई परीक्षा में 99.21 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं जबकि लड़कों का  उत्तीर्ण प्रतिशत 98.71 रहा था। इसी तरह, 12वीं आईएससी परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 रहा था जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 था।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed