
यदि आपको घूमना-फिरना पसंद है। नई-नई जगहों के बारे में जानने की जिज्ञासा है और किसी को उन जगहों के बारे में बताने में सक्षम हैं तो आपके लिए ट्रैवल प्लानर की जॉब अच्छी है। बस इसके लिए आपको भूगोल की जानकारी जरुरी है। अगर जगहों के बारे में डीटेल्स जानकारी रखते हैं तो फिल्ड में आप जम सकते हैं। ऐसे तो इस फिल्ड में कोई भी व्यक्ति बिना किसी कोर्स के भी काम शुरु कर सकता है लेकिन जमने के लिए कोर्स जरुरी है। जो लोग ट्रेवल एंड टूरिज्म में डिप्लोमा या डिग्री प्रोग्राम करके आते हैं, उन्हें फील्ड में आसानी से एंट्री मिल जाती है। वह किसी ट्रेवल एंड टूरिज्म कंपनी में अच्छा पद और वेतन पा सकता है। इसके लिए कोई भी 12वीं या स्नातक के बाद डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करके इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकता है।
ट्रेवल प्लानर क्लाइंट के लिए पूरा टूर प्लान करते हैं। क्लाइंट जिस डेस्टिनेशन पर घूमने जा रहा है वहां का मौसम कैसा है, ठहरने का क्या इंतजाम है, वहां के लोकल कल्चर की क्या खासियत है, वहां घूमने के स्पॉट कौन-कौन से हैं, आने-जाने की टिकिट, होटल, टैक्सी बुकिंग आदि की जानकारी होना आवश्यक है। मौसम के हिसाब से कैसे कपड़े लेने होंगे। इन सारी चीजों के लिए क्लाइंट को गाइड करना होता है।
12वीं के बाद यदि आप ट्रेवल एंड टूरिज्म में डिग्री करना चाहते हैं तो बीए, बीबीए, बीएचटीएम, बीएससी में स्नातक कर सकते हैं। स्नातक के बाद टूरिज्म में एमए, एमबीए के प्रोग्राम ऑफर किए जा रहे हैं। छः माह का सर्टिफिकेट व एक साल का पीजी डिप्लोमा भी ऑफर किया जा रहा है। ट्रेवल प्लानर बनने के लिए कोई स्पेशिफिक कोर्स अभी तक इंट्रोड्यूस नहीं किया गया है। टूरिज्म के कोर्स के जरिए ही प्लानर बनने के लिए स्किल्स डेवलप की जा सकती है।
प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद आप ट्रेवल एजेंसी या ट्रेवल कंपनी में इंटर्नशिप करके अनुभव पा सकते हैं। मेक माय ट्रिप, आईबीबो डॉट कॉम, यात्रा डॉट कॉम आदि कंपनियां ट्रेनिंग देती हैं। उसके बाद जॉब भी दिलाती हैं। शुरुआत में कंपनियां फ्रेशर्स को ज्यादा वेतन नहीं देती हैं लेकिन काम सीखने के लिए प्लेटफॉर्म मिलना बड़ी बात है। आजकल ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी या ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी भी जॉब ऑफर कर रही हैं। कुछ सालों के अनुभव के बाद आप खुद की एजेंसी भी शुरु कर सकते हैं।
जॉब के शुरुआत में 10 से 15 हजार रुपए मिलते हैं। यदि आपका नॉलेज, भूगोल की समझ, विदेशी भाषाओं पर भी पकड़ है तो आपको 30 से 35 हजार रुपए शुरुआत में आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे लोग जो खुद बहुत घूमे-फिरे हैं, जिनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स अच्छी है, जिन्हें डेस्टिनेशंस की नॉलेज है वे बिना किसी कोर्स के पार्ट टाइम इस इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं।
कहां करें कोर्स
– इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, नई दिल्ली
– गार्डन सिटी कॉलेज, बैंगलुरू
– इंस्टिट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड एविएशन मैनेजमेंट, मुंबई
– एकेडमी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड रिसर्च, बैंगलुरू




Add comment