चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन 27 और 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय कला एवं डिजाइन महोत्सव ‘कलागिरी 2026’ का आयोजन करेगा। ‘डिजाइन, क्रिएट और इनोवेट’ यानी डिजाइन करें, रचनात्मकता दिखाएं और नए विचारों को साकार करें, थीम पर आधारित इस दो दिवसीय महोत्सव में देशभर के कलाकारों, डिजाइनरों और रचनात्मक क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
महोत्सव में कला और डिजाइन से जुड़ी प्रतियोगिताएं, लाइव पेंटिंग वर्कशॉप, कलात्मक इंस्टॉलेशन, झांकियां और रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित करने वाला कार्निवल आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फैशन शो तथा खाने-पीने और कला से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कुल एक लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
कला और डिजाइन की विभिन्न विधाओं को मिलेगा मंच
‘कलागिरी 2026’ में फाइन आर्ट्स, इंटीरियर डिजाइन, फैशन डिजाइन और इंडस्ट्रियल डिजाइन सहित रचनात्मक क्षेत्र की कई विधाओं को शामिल किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य कलाकारों और डिजाइनरों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नए विचार साझा करने और अपनी रचनात्मक क्षमता को सामने लाने का अवसर देना है।
इस महोत्सव को पंजाब ललित कला अकादमी, चंडीगढ़ ललित कला अकादमी, कैनन, कैमलिन कोकुयो और फेविक्रिल का सहयोग प्राप्त है। आयोजन के जरिए छात्रों और अन्य प्रतिभागियों को कला एवं डिजाइन के क्षेत्र में अपनी रुचि और कौशल प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।




Add comment